logo

छठी मैय्या की आस्था और बिहार का टच... ‘द वन’ के फर्स्ट रिव्यू में मिले इतने स्टार्स, जानें कैसी है फिल्म?

छठी मैय्या की आस्था और बिहार का टच... ‘द वन’ के फर्स्ट रिव्यू में मिले इतने स्टार्स, जानें कैसी है फिल्म?

द फॉलोअप डेस्क:

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मच अवेटेड फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी जंगल, सदियों पुरानी भारतीय लोककथाओं और अलौकिक शक्तियों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में एक ऐसे जंगल की कहानी दिखाई गई है, जहां सूरज ढलने के बाद कदम रखना खतरनाक माना जाता है। खास बात यह है कि फिल्म में बिहार की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, छठ पूजा, परंपराओं और आस्था को भी जगह दी गई है। लोककथा, रहस्य, फैंटेसी, रोमांस, एक्शन और एडवेंचर के मिश्रण के साथ फिल्म दर्शकों को एक अलग सिनेमाई दुनिया में ले जाने की कोशिश करती है।

 

 

दिखेगी भारतीय लोककथा और रहस्य की अनोखी दुनिया

फिल्म रिलीज होते ही इसके शुरुआती रिव्यू सामने आने लगे हैं। फिल्म क्रिटिक सुमित कडेल ने ‘द वन’ को मिट्टी से जुड़ी कहानी और भारतीय लोककथा का संगम बताते हुए 3.5 स्टार दिए हैं। वहीं, जोगिंदर टुटेजा ने भी फिल्म को बड़े पर्दे पर मनोरंजन करने वाली एक सच्ची भारतीय लोककथा बताया और 3.5 स्टार दिए। इसके अलावा बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस नाम के पेज ने फिल्म को 4 स्टार दिए हैं। इस रिव्यू में फिल्म की कहानी, शानदार दृश्यों, रहस्य और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नए अवतार की तारीफ की गई है। शुरुआती समीक्षाओं में फिल्म की कहानी को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताया गया है।

बिहार की लोककथा बड़े पर्दे पर रचेगी जादू?

फिल्म की खासियत इसकी बिहार की सेटिंग और भारतीय लोकविश्वासों से जुड़ी कहानी बताई जा रही है। समीक्षाओं के मुताबिक, छठ पूजा, स्थानीय परंपराओं और आस्था का इस्तेमाल फिल्म को एक मजबूत सांस्कृतिक पहचान देता है। वन देवी, भुतक्कास और जंगल के रहस्य जैसे तत्व इसकी फैंटेसी दुनिया को और दिलचस्प बनाते हैं। शुरुआती रिव्यू के आधार पर फिल्म में रहस्य, रोमांस, एक्शन और एडवेंचर का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है। हालांकि, ये शुरुआती समीक्षकों की प्रतिक्रियाएं हैं। फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है और बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

Tags - The Vvaan movie review The Vvaan film review Sidharth Malhotra The Vvaan Tamannaah Bhatia The Vvaan The Vvaan release