द फॉलोअप डेस्क:
Sara Tendulkar Marriage: सोशल मीडिया पर इन दिनों क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सारा जल्द ही बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के परिवार की बहू बन सकती हैं। चर्चा है कि सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल और सारा तेंदुलकर साल 2027 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इतना ही नहीं, राजवीर की ओर से सारा को महंगे तोहफे भेजे जाने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, इन खबरों की अभी तक दोनों परिवारों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एक्स पोस्ट से रेडिट तक पहुंची शादी की खबर
सारा और राजवीर की शादी की चर्चाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Bhumika_2026 नाम के अकाउंट से किए गए एक पोस्ट के बाद शुरू हुईं। पोस्ट में दावा किया गया कि राजवीर सारा को महंगे गिफ्ट भेज रहे हैं और दोनों की शादी 2027 में हो सकती है। इसके बाद रेडिट पर भी इस कथित रिश्ते को लेकर चर्चा होने लगी। वायरल दावों में सारा की भाभी सानिया चांडोक का नाम भी सामने आया। कहा गया कि उन्होंने अगले साल शादी होने का संकेत दिया है और होने वाले दूल्हे के आसपास रहने की बात कही है। बता दें कि राजवीर ने 2023 में फिल्म 'दोनों' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ पलोमा नजर आई थीं। वहीं, सारा सचिन तेंदुलकर की बेटी हैं और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।

शुभमन गिल और सिद्धांत चतुर्वेदी से भी जुड़ चुका है नाम
सारा तेंदुलकर का नाम इससे पहले भी कई चर्चित हस्तियों के साथ जोड़ा जा चुका है। भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अटकलें लगाई गई थीं, लेकिन दोनों ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की। साल 2025 में सारा का नाम अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी जुड़ा था। उस दौरान खबरें आई थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अपने परिवारों से भी मुलाकात करवा चुके हैं। हालांकि, इस रिश्ते पर भी आधिकारिक मुहर नहीं लगी थी। अब राजवीर देओल के साथ सारा की शादी की चर्चाएं सुर्खियों में हैं, लेकिन फिलहाल 2027 में शादी होने की खबर महज सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों तक सीमित है। सारा, राजवीर या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।