द फॉलोअप डेस्क:
Rajpal Yadav Cheque Bounce: अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) बुधवार को चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान सीजेआई सूर्य कांत (CJI Surya Kant) से उनकी हल्की-फुल्की बातचीत हुई। राजपाल यादव ने कहा कि इस 5 करोड़ रुपये के मामले ने उन्हें करीब 22 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया और 16 साल में उनकी ब्रांडिंग तक तबाह हो गई। इस पर सीजेआई सूर्य कांत ने उन्हें सलाह दी कि एक अच्छी फिल्म बनाकर लोगों का मनोरंजन करें। राजपाल यादव ने भी तुरंत जवाब देते हुए कहा कि वह इसी मामले पर फिल्म बना रहे हैं, जिसका नाम ‘16 सावन’ (16 Saawan) है।
Rajpal Yadav: "Is ₹5 crore ne mere ₹22 crore dubo diye. 16 saal mein meri branding tabah ho gayi." CJI Surya Kant: "Ek achchi movie bana ke logon ko entertain karo." Rajpal: "Sir, isi case par film bana raha hoon. Title hai ‘16 Saawan’." ???? Rajpal Yadav brought his comedy to the courtroom as well! ????
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) October 7, 2026

सीजेआई ने दी फिल्म बनाने की सलाह
राजपाल यादव की बात सुनने के बाद सीजेआई सूर्य कांत ने उनसे कहा कि कोई अच्छी फिल्म बनाकर लोगों का मनोरंजन करें, इससे उनकी इज्जत दोबारा बन जाएगी। सीजेआई ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि कोर्ट में कई वकील अच्छे अभिनेता हैं, उन्हें भी फिल्म में रोल दे दिया जाए। इसी बातचीत के दौरान राजपाल यादव ने अपनी अगली फिल्म के बारे में जानकारी दी।

चेक बाउंस केस पर बन रही है ‘16 सावन झेल के’
राजपाल यादव ने बताया कि वह साल 2010 से 2016 के बीच उनके साथ जो कुछ हुआ, उसी पर फिल्म बना रहे हैं। उन्होंने फिल्म का नाम ‘16 सावन झेल के’ बताया। यानी फिल्म की कहानी उनके जीवन में इस चेक बाउंस मामले के दौरान सामने आई घटनाओं के इर्द-गिर्द बुनी जाएगी। इस तरह करीब 16 साल तक चले इस पूरे मामले और उससे जुड़े अनुभवों को पर्दे पर दिखाने की तैयारी है।