logo

होली वीकेंड पर OTT का धमाल, रिलीज हो रही हैं एक्शन, रोमांस और थ्रिल से भरपूर नई फिल्में-वेब सीरीज

6734534.jpg

द फॉलोअप डेस्क    
इस वीकेंड के पिटारे में होली का धमाकेदार त्योहार है, जिसमें एंटरटेंनमेंट का डोज देने के लिए OTT प्लेटफार्म पर एक्शन, कॉमेडी, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। बता दें कि रंगों के त्योहार को एंजॉय करने के बाद, आप इन नई रिलीज फिल्मों और सीरीज के साथ अपने वीकेंड को खास बना सकते हैं। इन फिल्मों और वेब सीरीज में आपको एक्शन, थ्रिलर, रोमांस, ड्रामा और साइंस-फिक्शन का भरपूर स्वाद मिलेगा, जो आपको एक नई दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। ये प्रमुख फिल्में और वेब सीरीज हो-

बी हैप्पी 
अगर आपको दिल छू लेने वाली कहानियां पसंद हैं, तो "बी हैप्पी" आपके लिए बेहतरीन चॉइस हो सकती है। यह फिल्म एक सिंगल फादर शिव रस्तोगी (अभिषेक बच्चन) की कहानी है, जो अपनी बेटी धारा (इनायत वर्मा) के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश करता है। धारा का सपना है कि वह देश के सबसे बड़े डांस रियलिटी शो में हिस्सा ले, लेकिन इस यात्रा में उसे कई निजी और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म 15 मार्च 2025 से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी।द व्हील ऑफ टाइम: सीजन 3 
द व्हील ऑफ टाइम के फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि इसका सीजन 3 आने वाला है। इस बार की कहानी और भी रोमांचक होने वाली है। आप इसे 14 मार्च 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

एजेंट 
अगर आपको एक्शन और थ्रिलर का खुमार पसंद है, तो "एजेंट" एक शानदार तेलुगु स्पाई थ्रिलर है। इसमें रिकी (अखिल अक्किनेनी) की कहानी है, जो एक बेखौफ और अनप्रेडिक्टेबल ऑपरेटिव है। एक्शन और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म को आप 13 मार्च 2025 से सोनी लिव पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

द इलेक्ट्रिक स्टेट 
यह फिल्म एक रोमांचक साइ-फाई एडवेंचर है, जिसमें मिली बॉबी ब्राउन एक किशोरी की भूमिका में हैं। वह अपने लापता भाई की तलाश में रोबोट साथी के साथ सफर पर निकलती है। रुसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित इस फिल्म में के हुई क्वान, जेसन अलेक्जेंडर और गियानकार्लो एस्पोसिटो जैसे सितारे हैं। यह फिल्म 15 मार्च 2025 से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।

लव इज ब्लाइंड: स्वीडन सीजन 2 
रिलेशनशिप के नए पहलुओं को जानने के लिए "लव इज ब्लाइंड: स्वीडन सीजन 2" एक बेहतरीन शो है। इस शो में स्वीडिश सिंगल्स बिना एक-दूसरे को देखे, केवल दिल से जुड़ने की कोशिश करेंगे। यह शो 12 मार्च 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

वनवास
अगर आप एक इमोशनल और दिल को छूने वाली कहानी चाहते हैं, तो "वनवास" आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह फिल्म एक बुजुर्ग विधुर की कहानी है, जो अपनी पत्नी की मौत के बाद शोक मना रहा है। नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की अदाकारी से सजी इस फिल्म को आप 14 मार्च 2025 से जी5 पर देख सकते हैं।


 

Tags - Holi OTT Releases New Movies & Web Series Entertainment News