logo

IIFA 2024  शाहरुख को बेस्ट एक्टर का खिताब, ऐश्वर्या और रानी सेलेक्ट हुईं बेस्ट एक्ट्रेस 

SHARUKH1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
दुबई के अबू धाबी में आयोजित इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड (आईफा) 2024 ने बॉलीवुड  के बड़े स्टार्स के साथ अपनी धूम मचाई। इस 3 दिवसीय आयोजन में हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हुए। शाहरुख खान, रेखा, हेमा मालनी, अनिल कपूर, बॉबी देओल, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, कृति सनेन, सिद्धांत चतुर्वेदी, ऐश्वर्या राय और अनन्या पांडे जैसी बड़ी हस्तियों ने इस अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की। वहीं शाहरुख खान और विक्की कौशल ने अपनी होस्टिंग से शो में समां बांध दिया।

रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड 
आईफा अवॉर्ड 2024 में कई बड़े स्टार्स को उनकी परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया। शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में कई स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को दिवाना कर दिया। यह आयोजन 27 सितंबर से शुरू हुआ और 29 सितंबर को समाप्त हुआ। 
 

रजनीकांत की फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 
वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने भी अवॉर्ड शो में अपना जलवा दिखाया। ऐश्वर्या राय बच्चन को पोन्नियिन सेल्वन 2 में उनके अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जबकि विक्रम चियान को  इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। इस फिल्म ने बैक टू बैक 5 अवॉर्ड अपने नाम किए। साथ ही रजनीकांत की फिल्म जेलर ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। 

जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड 
– बेस्ट एक्टर : शाहरुख खान – जवान
– बेस्ट एक्ट्रेस : रानी मुखर्जी – मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : अनिल कपूर – एनिमल
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : शबाना आजमी – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
– बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव रोल : बॉबी देओल – एनिमल
– बेस्ट फिल्म : एनिमल – भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा
– बेस्ट डायरेक्टर : विधु विनोद चोपड़ा – 12वीं फेल
– बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन : प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, अशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर – एनिमल
– बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल : भूपिंदर बब्बल – अर्जन वैली – एनिमल
– बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल : शिल्पा राव – चलेया – जवान

बॉलीवुड की इन हस्तियों को स्पेशल से नवाजा गया
-भारतीय सिनेमा में आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट्स : हेमा मालिनी
– डेब्यूटेंट ऑफ द ईयर : अलिजेह अग्निहोत्री
– बेस्ट स्टोरी : इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान, सुमित रॉय – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
– बेस्ट सॉन्ग : सिद्धार्थ सिंह और गरिमा वहल – सतरंगा – एनिमल

पोन्नियिन सेल्वन 2 को मिले ये अवॉर्ड 

– बेस्ट फिल्म डायरेक्टर- मणि रत्नम – पोन्नियिन सेल्वन 2
– बेस्ट एक्ट्रेस – ऐश्वर्या राय- पोन्नियिन सेल्वन 2
– बेस्ट एक्टर – विक्रम चियान – पोन्नियिन सेल्वन 2
– बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – ए. आर. रहमान – पोन्नियिन सेल्वन 2
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – जयराम – पोन्नियिन सेल्वन 2
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सहासरा श्री – चिट्ठा
– बेस्ट फिल्म – जेलर
– बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव रोल – एस. जे. सुर्या – मार्क एंथनी
 


 

Tags - इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड बॉलीवुड साउथ फिल्म इंडस्ट्री शाहरुख खान रानी मुखर्जी International Indian Film Academy Award Bollywood South Film Industry Shahrukh Khan Rani Mukherjee