द फॉलोअप डेस्क:
भारतीय संगीत और सिनेमा की दुनिया में मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोंसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। चिकित्सकों ने बताया कि मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर की वजह से उनका निधन हुआ। आशा भोंसले के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताते हुए उनको श्रद्धांजलि दी है।
सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "प्रसिद्ध गायिका, आदरणीय श्रीमती आशा भोसले जी के निधन की खबर अत्यंत हृदयविदारक और स्तब्ध कर देने वाली है। उनकी मधुर और ओजस्वी आवाज़ ने पीढ़ियों को आपस में जोड़ने का काम किया और भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
आशा जी केवल एक गायिका ही नहीं थीं; वे संगीत के क्षेत्र में एक युग थीं, जिनके हर प्रदर्शन में जीवन के रंग, भावनाओं की गहराई और आत्मा की सच्चाई झलकती थी। उनका जाना न केवल कला जगत के लिए, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
आज, उनके निधन से पूरा देश शोक-संतप्त है। उनके गीत, उनकी आवाज़ और उनकी विरासत हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।"
मशहूर गायिका आदरणीय श्रीमती आशा भोंसले जी के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक और स्तब्ध कर देने वाला है। उनकी मधुर और जीवंत आवाज़ ने पीढ़ियों को जोड़ने का कार्य किया और भारतीय संगीत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 12, 2026
आशा जी केवल एक गायिका नहीं थीं, वे संगीत की एक युगधारा थीं, जिनकी हर… pic.twitter.com/7Tsqhz5Kin
बाबूलाल मरांडी ने इन शब्दों में किया याद
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी आशा भोंसले को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि "मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले जी के निधन से हृदय अत्यंत शोकाकुल है। अपनी सुमधुर आवाज़ से उन्होंने न केवल भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया, बल्कि लाखों प्रशंसकों के दिलों में भी अपनी एक अमिट छाप सदैव के लिए छोड़ दी। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।"
सुप्रसिध्द पार्श्व गायिका आशा भोसले जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। अपनी सुरीली आवाज से उन्होंने न सिर्फ भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया, बल्कि करोड़ों प्रशंसकों के दिलों में हमेशा के लिए अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) April 12, 2026
ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों… pic.twitter.com/T1EDPNOIVF
8 दशक लंबे करियर में 12 हजार गाने गाए
गौरतलब है कि कार्डियक अरेस्ट आने पर आशा भोंसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको शनिवार को अस्पताल लाया गया था और मस्टीपल ऑर्गन फेल्योर की वजह से उन्होंने रविवार को इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। 8 दशक लंबे करियर में 20 भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने, गाने वाली आशा भोंसले को पद्मश्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण जैसे सम्मान मिले। वर्ष 1997 में वह ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय गायिका बनीं।
आशा भोंसले, भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं.
