द फॉलोअप डेस्क:
‘बिग बॉस 20’ का पहला वीकेंड का वार काफी मनोरंजक होने वाला है। शो के नए प्रोमो में सलमान खान घर के कंटेस्टेंट काजी तौकीर के अंदाज की नकल करते नजर आए। इतना ही नहीं, सलमान ने काजी को घर का ‘एकमात्र रॉकस्टार’ भी बता दिया। पूरे हफ्ते काजी तौकीर अपने खास अंदाज और ‘ओउव’ बोलने के लिए चर्चा में रहे। उनके इसी अंदाज को सलमान खान ने मजेदार तरीके से कॉपी किया। सलमान ने काजी की तारीफ करते हुए कहा कि घर में कितने भी स्टार्स हों, लेकिन रॉकस्टार सिर्फ एक है और वो हैं काजी तौकीर। इसके बाद सलमान ने काजी से उनका मशहूर अंदाज सीखने की इच्छा जताई। उन्होंने काजी के ‘आई एम अ रॉकस्टार, बेबी’ वाले अंदाज को भी मजाकिया तरीके से दोहराया।

घरवालों ने किया काजी का फेमस स्टेप
सलमान यहीं नहीं रुके। उन्होंने घर के बाकी कंटेस्टेंट्स से भी काजी का खास डांस स्टेप करवाया। प्रोमो में सलमान खुद भी काजी का डांस स्टेप करने की कोशिश करते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने मजाक में कहा कि काजी का यह स्टेप करना उनके लिए आसान नहीं है। सलमान और घरवालों की इस मस्ती ने पहले वीकेंड का वार को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। वहीं, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कनिका मान, उदिति सिंह, लव गिल और अरिश्फा खान नॉमिनेटेड हैं। ऐसे में दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि बिग बॉस 20 के घर से पहली बार किस कंटेस्टेंट का सफर खत्म होगा।

ये चेहरे बढ़ा रहे हैं शो में एनर्टैन्मन्ट का तड़का
‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है। इस सीजन में फिलहाल 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट शामिल हैं और आगे चार वाइल्डकार्ड एंट्री भी होने की उम्मीद है। शो में एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशल तंवर, अमन गांधी, ईशा रिक्खी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, रिति तिवारी, उदिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी, रोहेड़ खान, यंग डीएसए और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान से मिली ‘रॉकस्टार’ की तारीफ के बाद काजी तौकीर आगे के खेल में क्या कमाल दिखाते हैं और पहले वीकेंड का वार में किस कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखाया जाता है।