logo

बेटी रीति की जुबान पर छिड़ी बहस, बिग बॉस के कैमरे पर काजी तौकीर ने मनोज तिवारी से कहा- ‘अपनी बेटी को देखो’

बेटी रीति की जुबान पर छिड़ी बहस, बिग बॉस के कैमरे पर काजी तौकीर ने मनोज तिवारी से कहा- ‘अपनी बेटी को देखो’

द फॉलोअप डेस्क:

‘बिग बॉस 20’ के घर में टास्क के दौरान हुई बहस का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसके बाद रीति तिवारी की भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। प्रोमो में रीति तिवारी, उदिति सिंह और काजी तौकीर के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। इस दौरान रीति की ओर से आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का दावा किया गया है, जिसे प्रोमो में कई जगह बीप किया गया है।

टास्क के दौरान बढ़ा विवाद

सामने आए प्रोमो में कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क को लेकर बहस होती दिखाई देती है। इसी दौरान रीति तिवारी ने उदिति सिंह और काजी तौकीर को निशाने पर लेते हुए कुछ तीखी टिप्पणियां कीं। प्रोमो में रीति को उदिति से कहते हुए सुना जा सकता है, “तेरे पास बस यही बात बोलने को है, बाकी काजी तो तुम्हारे हैं ही कपड़े खोलने को।” इसके बाद बहस और ज्यादा बढ़ती दिखाई देती है। प्रोमो में रीति की ओर से इस्तेमाल की गई कुछ गालियों को बीप कर दिया गया है। इस दौरान परिवार को लेकर भी आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का संकेत मिलता है।

काजी तौकीर ने कैमरे की ओर देखकर कही बात

रीति की बातों से नाराज नजर आ रहे काजी तौकीर इसके बाद कैमरे की तरफ देखते हैं। वह मनोज तिवारी को संबोधित करते हुए कहते हैं, “अपनी बेटी को देखो, नॉट डन!” काजी के इस बयान के बाद प्रोमो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। दर्शक इस बात पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं कि टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद किस स्तर तक पहुंच गया।

कुछ दिन पहले मनोज तिवारी ने कही थी ये बात

इस विवाद के बीच मनोज तिवारी का एक वीडियो भी चर्चा में है। पैपराजी ने उनसे बेटी रीति तिवारी के ‘बिग बॉस 20’ में गेम को लेकर सवाल किया था। इस पर मनोज तिवारी हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए कहते नजर आए, “अरे बस भगवान ठीक से रखे... मैं तो डर-डर के देखता हूं।” उस वक्त उनके इस बयान को बेटी के शो में होने को लेकर एक पिता की चिंता के तौर पर देखा गया था। अब प्रोमो में रीति और दूसरे कंटेस्टेंट्स के बीच हुई तीखी बहस सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पुराने वीडियो को भी नए विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।

अब वीकेंड का वार पर क्या होगा?

प्रोमो सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि वीकेंड का वार में रीति तिवारी की इस भाषा पर सलमान खान की क्या प्रतिक्रिया होगी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि शो के अगले एपिसोड में इस विवाद को किस तरह उठाया जाएगा। फिलहाल इतना जरूर है कि रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच हुई यह तीखी बहस ‘बिग बॉस 20’ के नए प्रोमो का सबसे चर्चित हिस्सा बन गई है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि आने वाले एपिसोड में इस विवाद का क्या असर देखने को मिलता है।
 

Tags - Bigg Boss 20 Bigg Boss 20 promo Rhiti Tiwari Reeti Tiwari Manoj Tiwari daughter Manoj Tiwari