logo

जुर्म : कमरे में पंखे से लटकता मिला युवा अभिनेत्री का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Pallavi.jpg

कोलकाता: 

बंगाली टेलीविजन अभिनेत्री पल्लवी डे का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला। पल्लवी डे का शव उनके घर में फंदे से झूलता हुआ मिला। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस इसे अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पल्लवी डे को फंदे से झूलता देख उनको अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

कारणों की पड़ताल में जुटी पुलिस
फिलहाल, अभिनेत्री पल्लवी डे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अभिनेत्री ने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इधऱ, पल्लवी डे की आत्महत्या की खबरों ने बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री को गमगीन कर दिया है। उनके दोस्त और चाहने वाले शोक व्यक्त कर रहे हैं। हाल ही में पल्लवी डे बंगाली टीवी शो मोन माने ना में नजर आई थीं। पल्लवी की मौत से बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री हैरान है। 

चकाचौंध भरी दुनिया की काली सच्चाई
गौरतलब है कि बीते कुछ वर्षों में कई फिल्म और टेलीविजन अभिनेताओं ने आत्महत्या की है। जून 2020 में मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्मत्या कर ली थी। टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने भी आत्महत्या कर ली थी। फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं निभाने वाले आसिफ बसरा ने भी सुसाइड कर लिया था। कहा जाता है कि फिल्मी दुनिया की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे स्याह सच्चाई सबको नहीं दिखती। ये घटनाएं उसी का परिणाम है।