logo

Prem Keetanu Screening : सलमान खान का फैन ने पकड़ा हाथ, सिक्योरिटी ने तुरंत संभाला मामला

सलमान खान का फैन ने पकड़ा हाथ, सिक्योरिटी ने तुरंत संभाला मामला

द फॉलोअप डेस्क:

Salman Khan Prem Keetanu Screening: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मौजूदगी किसी भी इवेंट की लाइमलाइट अपने नाम कर लेती है। कुछ ऐसा ही नजारा मुंबई में वीर पहाड़िया की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ (Prem Keetanu) की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान देखने को मिला। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की स्क्रीनिंग में सलमान खान वीर पहाड़िया और पूरी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे। इस दौरान उनका कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक भी चर्चा में रहा। सलमान ने हल्के नीले रंग की शर्ट, सफेद ट्राउजर और सनग्लासेस के साथ अपना लुक पूरा किया था।

एंटेरटैनमेंट की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें: Koffee With Karan Season 9 : : अब नहीं खुलेंगे बॉलीवुड के राज! ‘कॉफी विद करण’ का आखिरी सीजन 14 अक्टूबर से, करण जौहर ने किया ऐलान

सलमान खान के सामने अचानक पहुंचा फैन

स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान के साथ एक ऐसा पल भी आया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। सलमान जब अभिनेता अनूप सोनी के साथ थिएटर की ओर बढ़ रहे थे, तभी एक फैन अचानक उनकी तरफ आया और उनका हाथ पकड़ लिया। अचानक हुई इस हरकत से सलमान कुछ पल के लिए चौंक गए। वहां मौजूद सिक्योरिटी टीम ने तुरंत स्थिति संभाली और फैन को सलमान से दूर कर दिया। इसके बाद सलमान अनूप सोनी के साथ आगे बढ़ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा में है। सलमान खान की स्क्रीनिंग में मौजूदगी को वीर पहाड़िया और फिल्म की टीम के लिए सपोर्ट के तौर पर देखा गया। इवेंट के दौरान सलमान ने वीर पहाड़िया और आफिया सैयद से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्क्रीनिंग में सलमान के अलावा सारा तेंदुलकर, हिमेश रेशमिया और उनकी पत्नी समेत कई सितारे भी नजर आए।

क्या है ‘प्रेम कीटाणु’ की कहानी?

‘प्रेम कीटाणु’ एक यूथ-केंद्रित कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। फिल्म में वीर पहाड़िया के साथ अपारशक्ति खुराना, आफिया सैयद, राकेश बेदी और निखिल विजय अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी कॉलेज लाइफ, दोस्ती, प्यार, दिल टूटने और युवाओं की आकांक्षाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म का निर्माण गौरव वर्मा ने अवनीका फिल्म्स के बैनर तले किया है।‘प्रेम कीटाणु’ को लेकर पहले इसे मलयालम फिल्म ‘प्रेमालु’ का हिंदी रीमेक बताया जा रहा था। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्ट्स के मुताबिक वीर पहाड़िया ने स्पष्ट किया है कि फिल्म किसी रीमेक पर आधारित नहीं है, बल्कि इसकी कहानी ओरिजिनल है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

यह भी पढ़ें: त्रेतायुग में चश्मा कहां से आया? रामायण के पोस्टर पर विवाद, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

Tags - Entertainment News Entertainment Updates Salman Khan Salman Khan latest news Salman Khan Prem Keetanu screening