logo

भाई को राखी बांध घर लौट रही थी महिला, अपराधियों ने रास्ते में गोलियों से भून डाला 

SHOT.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने फिर से तहलका मचाया है। जहां अपने भाई को राखी बांध कर मायके से लौट रही महिला की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं, उसके पति की हालत नाजुक है। घटना नालंदा जिले के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के लोहंडा गांव के पास की है। 

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मखदुमपुर गांव निवासी बबीता देवी (35) अपने पति शिव कुमार और बच्चे के साथ मायके से घर लौट रही थी। तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। जब वे लोग जान बचाकर भागने लगे तो हमलावरों ने बबीता पर गोली चला दी। जहां उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। वहीं किसी तरह शिव अपने बच्चे के साथ भागने में सफल रहा पर वह बुरी तरह से घायल हो गया। किसी तरह घर पहुंचे के बाद उसने सारी घटना घरवालों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। 

पुलिस ने शिव को प्रथमिक इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जिसेक बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। घटना के संबंध में शिव कुमार ने बताया कि 3 साल पहले बबीता के साथ कुछ अपराधियों ने छेड़खानी किया था। जिसके आरोप में पुलिस ने उन लोगों को जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही अपराधी जेल से भाहर आए और महिला पर केस वापस लेने का दबाव डालने लगे। लेकिन बबीता  ने इसका विरोध किया। जिसके बाद आपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। 

वहीं करायपरसुराय थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि 4 से 5 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। लेकिन अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


 

Tags - बिहार न्यूज बिहार लेटेस्ट न्यूज बिहार हिंदी न्यूज Bihar News Bihar Latest News Bihar Hindi News