पटना:
RRB-NTPC में हो रहे विवाद के बीच अपने अलग और देसी स्टाइल में छात्रों को पढ़ाने वाले खान सर काफी चर्चा में हैं। इस उन पर आरोप है कि उन्होंने छात्रों को हिंसा करने के लिए भड़काया है। छात्रों को भड़काने के आरोप में उन पर केस भी दर्ज किया गया है। हालांकि. खान सर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। आखिर ये खान सर हैं कौन क्यों अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। आज हम उसी खान सर की बात इस खबर में करने जा रहे हैं।

गोरखपुर में हुआ जन्म
जानकारी के मुताबिक खान सर का जन्म 1993 यूपी के गोरखपुर में हुआ। वह पटना में GS पढ़ाते हैं। उनका एक यू-ट्यूब चैनल भी है। खान सर की एक तगड़ी फैन फॉलोविंग है क्योंकि वो देसी स्टाइल में आसान तरीके से पढ़ाते हैं। अभी उनके चैनल के 14 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। यूट्यूब चैनल पर उनका नाम खान सर है। खान सर के ऑफलाइन कोचिंग में एक बार में लगभग 2000 से ज्यादा विद्यार्थी क्लास करते हैं।
बड़े भाई फौजी हैं
खान सर ने जनरल नॉलेज और साइंस कई किताबें भी लिखी है। खान सर के बड़े भाई फौजी हैं। पिता भी सेना में अफसर रह चुके हैं। बताया जाता है कि खान सर बेहद कम फीस में कोचिंग देते हैं। रेलवे वगैरह की तैयारी के लिए वह केवल 250 रुपये फीस लेते हैं। खान जीएस रिसर्च सेंटर के मुताबिक, एनडीए-1 2022 परीक्षा की तैयारी के लिए सिर्फ 1000 रुपये फीस लेते हैं। कम फीस भी एक वजह है कि हजारों बच्चे खान सर का क्लास करते हैं।

असली नाम किसी को नहीं पता
हालांकि आज तक खान सर के नाम पर सस्पेंस है। किसी को भी अभी तक यह नहीं क्लीयर किया गया है खान सर का असली नाम क्या है। कुछ महीनों पहले भी जब खान सर विवाद में आए थे तो उनका नाम अमित सिंह होने की अफवाह उड़ी थी। खान सर कहते हैं कि उनके नाम से किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए बल्कि मेरे काम से मतलब होना चाहिए। उन्होने एक वीडियो जारी करते हुए बताया था कि नाम को लेकर जो विवाद पैदा है, उसे क्लियर करना जरूरी है। वह हर त्यौहार मनाते हैं अब लोग नाम को लेकर ट्रेंड कराने लगे। नाम में कुछ नहीं रखा है।