logo

ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचीं दो युवतियां, दुकानदार पर पेपर स्प्रे छिड़का; CCTV में कैद हुई घटना

दीघा.jpg

दीघा/पटना 
राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी पुल के पास एक ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडिय़ो साझा किया गया है जिसमें दो युवती ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचीं। जब दुकानदार उनको आभूषण दिखा रहा था तो इसी क्रम में दुकानदार को निशाना बनाते हुए उस पर पेपर स्प्रे छिड़ककर आभूषण लूटकर भागने की कोशिश कर रही थी। 

 

दुकानदार ने सूझबूझ दिखाया
बताया जा रहा है कि युवतियों का मकसद दुकानदार को असहाय बनाकर दुकान में रखे आभूषण लूटना था। हालांकि, दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह दुकान से बाहर निकलकर शोर मचा दिया। शोर सुनते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ जुटने के बाद दोनों युवतियों की योजना विफल हो गई। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपित युवतियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस से बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Tags - Digha Patna jewellery shop robbery attempt pepper spray attack two women accused