logo

मुंगेर में प्रेमी से परेशान होकर महिला ने की आत्महत्या, छोड़ गई 2 बच्चों को

munger123.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार स्थित मुंगेर जिला में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार कृष्णा रोड स्थित मंडल टोला से शुक्रवार रात एक विवाहिता का फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला का नाम रीना देवी है जिनकी उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, सूचना मिलते ही कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबी कांत कच्छप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा पुछताछ में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात घर के सभी सदस्य पड़ोस में हो रही शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

इसी दौरान लल्लू पोखर जो महिला का प्रेमी बताया जा रहा है, बुधो सहनी के घर पहुंचा और रीना देवी से मोबाइल नंबर मांगने लगा। नंबर देने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। मामला बढ़ने पर रीना देवी देर रात शिकायत दर्ज कराने थाना गई लेकिन रास्ते में गश्ती पर तैनात पुलिस ने उसे सुबह आने की सलाह दी। इसके बाद वह घर लौटी और फांसी लगा ली। वहीं, शनिवार की अहले सुबह जब सभी शादी समारोह से वापस आए तो उन्होंने कमरे में  महिला को फंदे से झूलता देखा। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

पति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपित और रीना देवी के बीच पहले से मोबाइल पर बातचीत होती थी। इस बात की जानकारी मिलने पर उसने मोबाइल फोन तोड़ दिया था और नंबर भी बदल दिया था। इसके बावजूद भी आरोपित द्वारा फिर से नंबर मांगे जाने से वह मानसिक रूप से परेशान थी। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद महिला अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई है। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहरहाल, पुलिस का कहना है कि आरोपित के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Tags - Munger Bihar Kasim Bazar Police Station Belan Bazar Krishna Road Mandal Tola Munger Reena Devi Case Woman Suicide Case Alleged Harassment Mobile Number Dispute Domestic Tragedy Police Investigation Ruby Kant Kachhap Sadar Hospital Munger CCTV