logo

TRE-4 भर्ती को लेकर NSUI का ऐलान, 4 अगस्त को होगा राज्यव्यापी आंदोलन

nsui3.jpg

NSUI Protest In Bihar:
बिहार में शिक्षक भर्ती और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर 4 अगस्त को NSUI राज्यव्यापी आंदोलन करने का ऐलान किया है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने इसकी जानकारी दिया। कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उन्होंने TRE-4 के अभ्यर्थियों समेत राज्य के सभी युवाओं से आंदोलन में शामिल होने और समर्थन देने की अपील की।

शिक्षा और भर्ती के मुद्दों पर होगा प्रदर्शन
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि टीआरई-4 परीक्षा का अब तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि NSUI TRE-4 उम्मीदवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने अभ्यर्थियों से 4 अगस्त को आयोजित होने वाले आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया, समय पर रिजल्ट, नई नियुक्तियां, बेरोजगारों को रोजगार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आंदोलन का उद्देश्य बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक पर रोक और शिक्षा के निजीकरण का विरोध करना है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा संगठन लगातार छात्रों और युवाओं के हित से जुड़े मुद्दों को संघर्षरत रहेगा। 

 

टीआरई-4 भर्ती को लेकर सीएम सम्राट ने किया पोस्ट 
उधर, शिक्षा विभाग ने टीआरई-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर BPSC को सोमवार देर रात ही अधियाचना भेज दी है। इसे लेकर सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि राज्य में 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि प्रस्तावित रिक्तियों में कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8,563, कक्षा 9 से 10 तक के लिए 3,877 और कक्षा 11 से 12 तक के लिए 16,101 पद शामिल हैं। सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में यह फैसला ली है।

Tags - TRE-4 Teacher RecruitmentNSUI Protest In BiharNSUI National President Vinod Jakhar