logo

सांप ने युवक को डंसा, युवक ने सांप को काट लिया; सांप ही मर गया

snake6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नवादा के रजौली में एक युवक के काटने से सांप की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक को पहले सांप ने डसा था, इसके बाद गुस्से में आकर युवक ने सांप को काट किया। वहीं युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जिससे सांप की मौत हो गई। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। जो भी यह सुन रहे हैं वह दंग रह जा रहे हैं। 


संतोष ने जो बताया उसे सुन रह जाएंगे हैरान
घटना बीते मंगलवार 02 जुलाई रात की है। युवक का नाम संतोष लोहार है। वह झारखंड के लातेहार जिले के पाण्डुका का रहने वाला है।  मंगलवार देर रात सभी मजदूर अपने कैंप में सो रहे थे। बेस कैंप में घुसा सांप ने एक मजदूर को डस लिया। जैसे ही पूरे मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को हुई तो तुरंत उस मजदूर को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। संतोष ने बताया कि उसके गांव में एक टोटका है कि अगर सांप डस ले उसे दो बार दांत कांट लो। इससे विष नहीं चढ़ता है। 


डॉक्टर ने क्या कहा
 ग्रामीणों को जब इस अजीबोगरीब घटना की जानकारी मिली तो अस्पताल में भीड़ लग गई। हालांकि ग्रामीण ये भी कह रहे थे कि सांप विषधर नहीं होगा। अगर सांप विषधर होता तो युवक की जान भी जा सकती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती संतोष लोहार का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि सांप काटने की शिकायत थी। युवक का इलाज किया गया है। वह खतरे से बाहर है।

Tags - BiharBihar newssnake biteman bite snake

Trending Now