logo

टाटा समूह की बुनियाद जमशेदपुर से लिखी गयी, इसे आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : चंद्रशेखरन 

तत्यसतील.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
संस्थापक दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में टाटा स्टील के द्वारा कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने भी जमशेदजी नसरवानजी टाटा को श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, उनका पत्नी रुचि नरेंद्रन, वीपी चाणक्य चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा स्टील की बुनियाद जमशेदपुर से लिखी गयी। इस कारण जमशेदपुर को आगे बढ़ाने हमारी प्राथमिकता है और यह आज भी टाटा संस का मुख्य फोकस है। यहां के कर्मचारियों से लेकर कंपनी को ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। ऐसे में जमशेदपुर में भी इन्वेस्टमेंट की बात चल रही है। ताकि यहां भी और लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सके। इससे दुनिया भर में स्टील की डिमांड बढ़ेगी और टाटा स्टील को मजबूती मिलेगी। इसे लेकर टाटा स्टील को अपनी उत्पादन क्षमता और बढ़ानी होगी। ऐसे में कंपनी को अपने कर्मचारियों और सरकार की स्पोर्ट की जरूरत है। 
कंपनी ने कई उतार-चढ़ाव देखे
एन चंद्रशेखर ने कहा कि टाटा स्टील ने अबतक कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और हमेशा कंपनी मजबूती से आगे बढ़ रही है। लेकिन, हमें उत्पादन की नई तकनीक के जरिए हर साल कम लागत में उत्पादकता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि टाटा स्टील कई सेक्टर में इन्वेस्ट कर रही है। अभी गुजरात में एक सेमीकंडक्टर चिप्स प्लांट में इन्वेस्ट किया गया है। असम में भी एक प्लांट में इन्वेस्ट किया जा रहा है। इन दिनों इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस, डिफेंस से लेकर कई सेक्टर में चिप्स की बड़ी मांग है। बैट्री निर्माण में भी इन्वेस्ट किया गया है। इसके अलावा टाटा स्टील मेडिकल के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रही है। टाटा स्टील का फोकस ऐसी बीमारियों पर है जिनका भारत में इलाज नहीं है।

Tags - JHARKHANDJHARKHANDPOSTJHARKHANDNEWSTATASTEELTATAGROUPJAMSHEDPUR