logo

Bihar : NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पर तेजस्वी का तंज, बोले- हमें राष्ट्रपति चुनना है 'मूर्ति' नहीं 

tejasvi_yadav.jpg

डेस्क:
राष्ट्रपति चुनाव(Presidential election) की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव से दो दिन पहले बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव(Tejasvi yadav) ने NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के उम्मीदवारी पर सवाल करते हुए तंज किया हैं। तेजस्वी ने कहा कि हमें राष्ट्रपति भवन में कोई मूर्ति नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू(Draupadi murmu) को हमने कभी बोलते नहीं सुना, उन्होंने मौजूद लोगो से सवाल किया कि क्या आपने कभी सुना है।नहीं सुना होगा। विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा(yashwant sinha) की तारीफ करते हुए तेजस्वी ने कहा कि  यशवंत सिन्हा को आपने राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से पहले और बाद में  कई बार बोलते सुना होगा। वे लगातार प्रेस कांफ्रेंस(Press conference) कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया की क्या द्रौपदी मुर्मू को किसी ने प्रेस कांफ्रेंस करते सुना है।

झारखंड में JMM ने किया NDA का समर्थन 
आपको बता दें की झारखण्ड में सत्ताधारी पार्टी JMM ने राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी महिला उम्मीदवार NDA की द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान किया हैं।ऐसे में गठबंधन में मौजूद राजद से विधायक व मंत्री सत्यानंद भोक्ता किसे वोट देंगे यह देखना होगा। वही झारखंड में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही राजद के लिए पसोपेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। क्योकि सत्ताधारी jmm ने विपक्षी बीजेपी से चल रहे तल्खी  के बावजूद द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया हैं। जिसके पीछे NDA की प्रमुख पार्टी बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक माना  जा रहा है। बीजेपी ने एक महिला आदिवासी उम्मीदवार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में विपक्षी पार्टी होने के वाबजूद ने JMM ने झारखंड के आदिवासी समुदाय की भावनाओं और वोट बैंक का ख्याल किया। अब तेजस्वी के फैसले के बाद झारखंड में राजद के भविष्य पर क्या असर पड़ेगा। यह देखना दिलचस्प होगा।