logo

तेजप्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

sfs1.jpg

Bankipur Re-Election:
जनशक्ति जनातन दल से उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को रद्द कर दिया है। चुनाव आयोग के इस कदम से पार्टी के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव को बांकीपुर उपचुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। बांकीपुर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों को 13 जुलाई नामांकन की आखिरी तारिख थी। वीणा मानवी ने सोमवार को ही उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। आज 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान चुनाव आयोग ने उनका पर्चा खारिज कर दिया गया। 

10 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में कमी का दावा
इधर, नामांकन रद्द होने की सूचना मिलते ही तेज प्रताप यादव खुद वीणा मानवी के साथ पटना समाहरणालय पहुंचे और रिटर्निंग ऑफिसर से मुलाकात की। काफी इंतजार के बाद उनकी अधिकारी से बातचीत हुई, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। तेज प्रताप यादव ने इसे सरकार की साजिश बताते हुए कहा कि वह इस मामले को कोर्ट में लेकर जाएंगे।
दरअसल निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि वीणा मानवी के नामांकन पत्र में जरूरी नियमों का पालन नहीं किया गया था। नामांकन पत्र में 10 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर अनिवार्य होते हैं, लेकिन जांच के दौरान केवल 9 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर पाए गए। इसी तकनीकी कमी के आधार पर उनका नामांकन रद्द किया गया। वहीं, एक अन्य जानकारी के अनुसार हलफनामे में आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने की बात भी सामने आई थी।

नामांकन के बाद हुई थीं गिरफ्तार
सोमवार को वीणा मानवी के नामांकन दाखिल करने के कुछ ही देर बाद पुलिस ने एक पुराने धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सत्ताधारी दल उन्हें चुनाव लड़ने से रोकना चाहता है, इसलिए पुराने मामले में कार्रवाई की गई।
 

बांकीपुर उपचुनाव में ये हैं प्रमुख उम्मीदवार
गौरतलब है कि बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने अपना प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को बनाया है। आरजेडी से रेखा गुप्ता और जन सुराज पार्टी से प्रशांत किशोर मैदान खुद चुनाव मैंदाव में हैं। ध्यान हो कि बांकीपुर सीट नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई है। इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। अब इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होना है और 3 अगस्त को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Tags - Tej Pratap Yadav तेज प्रताप यादव Veena Manvi Nomination Cancelled वीणा मानवी नामांकन रद्द