पटना
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तेज प्रताप यादव की अध्यक्षता वाली जनशक्ति जनता दल ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। खुद तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं महनार से जय सिंह राठी, हिसुआ से रवि राज कुमार, शाहपुर से मदन यादव और पटना साहिब से मीनू कुमारी को पार्टी का टिकट दिया गया है।

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार मनेर से शंकर यादव, बेलसन से विकास कुमार कवि, बख्तियारपुर से गुलशन यादव, बिक्रमगंज से अजीत कुशावाहा, जगदीशपुर से नीरज राय, अत्री से अविनाश, वजीरगंज से प्रेम कुमार, बेनीपुर से अवध किशोर झा, दुमाओ से दिनेश कुमार सूर्या, गोविंदगंज से आशुतोष, मधेपुरा से संजय यादव और नरकटियागंज से तौरीफ रहमान को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी जल्द ही अपने अन्य प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर सकती है।
