logo

निशांत कुमार को सुरक्षा मिलने पर तेज प्रताप ने उठाया सवाल, कहा— चुनाव जीतकर तो नहीं आए हैं, फिर इतनी सुरक्षा क्यों? 

तेज_प्रताप2.jpg

पटना/बिहार
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को सुरक्षा मिलने पर जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने सवाल उठाया है। तेज प्रताप का कहना है कि निशांत कोई चुनाव जीतकर तो नहीं आए हैं, फिर उन्हें इतनी सुरक्षा क्यों दी जा रही है। लालू-राबड़ी की सुरक्षा घटाने और सरकारी आवास खाली कराने को लेकर बिहार की राजनीति में लगातार बयानबाजी हो रही है।

सब नीतीश कुमार ही करवा रहे हैं
ध्यान हो कि कुछ दिनों पहले ही लालू यादव ने मीडिय़ा से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया था। लालू यादव ने कहा था कि यह सब नीतीश कुमार ही करवा रहे हैं। तेज प्रताप ने अपने पिता को समर्थन देते हुए कहा कि जब पिताजी ने कहा कि यह सब नीतीश कुमार ही करवा रहे हैं, तो कुछ सोचकर ही बोले होंगे। इस दौरान तेज प्रताप ने भी नीतीश कुमार पर आरोप लगाया और सरकार पर सवाल उठाया कि निशांत कुमार को इतनी सुरक्षा क्यों दी जा रही है। वो कोई चुनाव जीत कर तो नहीं आए हैं। 
  

इस कारण लौटाई लालू परिवार ने सुरक्षा
तेज प्रताप ने बताया कि इसी वजह से वो औऱ उनका परिवार अपनी सुरक्षा वापस करने का फैसला लिया। इससे पहले तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि राबड़ी देवी के सरकारी दर्जे में कोई बदलाव नहीं हुआ, फिर भी उनकी सुरक्षा और आवास को लेकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं मीसा भारती ने कहा कि उनके परिवार को सरकारी बंगले का कोई मोह नहीं है। एनडीए सरकार बदले की भावना से राजनीति कर रही है। इधर, विवाद के बीच बिहार पुलिस ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के अनुसार, लालू प्रसाद को विशेष सुरक्षा दल अधिनियम, 2010 के तहत बॉडीगार्ड, आवास गार्ड, स्कॉट गार्ड, पायलट वाहन और बीआर कार की सुविधा उपलब्ध है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को भी बॉडीगार्ड, आवास गार्ड, स्कॉट गार्ड, पायलट, बीआर कार के साथ-साथ सादे लिबास में स्पेशल ब्रांच (एस.बी.) के सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं। बिहार पुलिस का कहना है कि दोनों नेताओं की सुरक्षा नियमों के अनुसार सुनिश्चित की गई है।

Tags - Tej Pratap Yadav Nishant Kumar security Bihar politics