पटना/बिहार
जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव के घर पर सोमवार देर रात चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद तेज प्रताप रात में ही सचिवालय थाना जाकर एफआईआर दर्ज करवाया। उन्होंने अपने ही PA मोतीलाल राय पर 20 लाख कैश समेत कीमती सामान चोरी करने के आरोप लगाए हैं।

तेज प्रताप ने पीए पर लगाया चोरी का आरोप
एफआईआर दर्ज करवाते समय तेज प्रताप ने पीए पर आरोप लगाया। उनके मुताबिक, 20 लाख कैश के अलावा 4 आईफोन, मैकबुक, आईपैड, सोने की चेन-अंगूठी चोरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि मेरे ड्राइवर अनिल यादव और उनके साथ रहने वाले विशाल ने पीए मोतीलाल राय को एक बैग के साथ आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा है। इसलिए उनके मुताबिक, दोनों व्यक्ति इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाह हैं कि चोरी मोतीलाल ने ही चोरी की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। तेज प्रताप ने बताया कि अलमारी से लगभग 20 लाख रुपये रखे हुए थे जो पार्टी फंड की राशि थी। 2 तोला सोने की चेन, 1 सोने की अंगूठी, Sony की 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, 1 iPad, 1 MacBook लैपटॉप, 1 Lenovo लैपटॉप, 4 iPhone और 17 Pro Max मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं।

तेज प्रताप ने तत्काल प्रभाव से जांच की मांग की
तेज प्रताप ने इस मामले में तत्काल प्रभाव से विधि सम्मत जांच की मांग की है। साथ ही पीए मोतीलाल की गिरफ्तारी के साथ चोरी हुई सामान बरामदगी की भी मांग की है। एफआईआर के बाद पुलिस ने आवास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है। इस घटना के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। वहीं आरजेडी नेता भी इस विश्वासघात करार दिया है।