Tej Pratap Yadav:
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी के बीच जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव के एक बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है। उन्होंने दावा किया है कि बिहार में मौजूदा सरकार जल्द गिरने वाली है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। शुक्रवार को पटना में एनडीए की बैठक के बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। लिखा, "बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है। ये मैंने आपको कहा था, भविष्यवाणी किया था। मैं वृंदावन में हूं। बहुत जल्दी बिहार में जो सरकार है, बदल जाएगी।"
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है, और नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाया है. ये मैंने आपको कहा था, भविष्यवाणी किया था. और मैं वृंदावन में हूँ, बहुत जल्दी बिहार में जो सरकार है, बदल जाएगी. <a href="https://t.co/JCDB8UowP6">pic.twitter.com/JCDB8UowP6</a></p>— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) <a href="https://x.com/TejYadav14/status/2075564042148794612?ref_src=twsrc%5Etfw">July 10, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
एनडीए सरकार को लेकर साधा निशाना
अपने बयान के जरिए तेज प्रताप यादव ने संकेत दिया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में सहयोगी दलों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि, उनके इस दावे पर एनडीए के किसी भी नेता की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

शुक्रवार को एनडीए की बैठक
पटना में आयोजित एनडीए की बैठक में सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए संगठन और सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए नेताओं और जिलाध्यक्षों के साथ नियमित संवाद की परंपरा स्थापित कर गठबंधन को मजबूत आधार दिया है। सीएम सम्राट ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। साथ ही कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए एनडीए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।