पटना:
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेजप्रताप यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया है। जेल पहुंचने के बाद उन्होंने वहां मिले भोजन को खाने से इनकार कर दिया था। हालांकि, जेल अधिकारियों के समझाने के बाद उन्होंने खाना खा लिया। शनिवार को छात्रों को समर्थन देने पहुंचे जेजेडी के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उकसाने के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। उसके बाद तेज प्रताप को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया।

क्या बोले अधिकारी?
जेल पहुंचने के बाद उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें जेल अस्पताल में रखा गया। शुरुआत में उन्होंने नाश्ता और दोपहर का भोजन करने से इनकार कर दिया, लेकिन जेल अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद उन्होंने रोटी, चावल और सब्जी खाया। अधिकारियों का कहना है कि खाना नहीं खाने से उनकी तबीयत और बिगड़ सकती थी, इसलिए उन्हें भोजन करने के लिए राजी किया गया।

AISA के चार छात्र नेताओं की भी गिरफ्तारी
इधर, इसी मामले में पुलिस ने AISA के चार छात्र नेताओं को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए नेताओं में आईसा के राज्य सचिव दीपांकर, पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष शानू शेखर, छात्रसंघ उपाध्यक्ष सभा अफरीन और एक अन्य छात्र नेता शामिल हैं। इन सभी को 23 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजने का आदेश दिया है। इन पर आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाई और कानून-व्यवस्था को प्रभावित किया।