बिहार
राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और जेजेडी के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में तेजप्रताप ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर टिप्पणी की। उन्होंने चिराग पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इन दिनों किसी 'हीरोइन' के चक्कर में पड़े हैं।

तेजप्रताप के इस बयान से प्रदेश की राजनीति गर्म
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शुरुआत में नाम छिपाया और घूमा-फिराकर बोलते दिखे। हालांकि मीडिया द्वारा बार-बार पूछने पर उन्होंने कंगना रनौत का नाम ले ही लिया। इस दौरान उन्होंने संसद भवन और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में दोनों की मुलाकातों का जिक्र किया और इसे निजी टिप्पणी के तौर पर पेश किया। हालांकि तेजप्रताप के इस बयान से प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई है।

हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं
गौरतलब है कि हाल ही में एक पोस्ट के जरिए कंगना रनौत ने उनके और चिराग के रिश्तों को लेकर स्पष्ट कर चुकी हैं। कंगना का कहना है कि उनके और चिराग के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। वे दोनों केवल बहुत अच्छे दोस्त हैं। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया था कि यदि उनके बीच ऐसी कोई बात होती, तो अब तक उनके बच्चे होते। बता दें कि साल 2011 में फिल्म 'मिले ना मिले हम' में दोनों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन यहीं से दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई। इसके साथ ही आज संयोग से दोनों राजनीति में सक्रिय हैं। आज भी दोनों को कई जगह साथ में देखा जाता है। यही वजह है कि उनकी पुरानी केमिस्ट्री को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है।