पटना/बिहार
जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने फैसला लेते हुए मोतीलाल राय को तत्काल प्रभाव से अपने पीए के पद से निष्कासित कर दिया है और मिशाल कुमार सिन्हा को पार्टी का मीडिया प्रभारी और अपना नया पीए बनाया है। इसके साथ ही पार्टी की और से सूचना जारी कर बताया गया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन को भी भंग कर दिया गया है। तेज प्रताप ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है।
सुचना
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 23, 2026
मोतीलाल राय को जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है
साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन को भंग किया जाता है....शीघ्र ही नए सिरे से पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन का गठन किया जाएगा.....कल देर रात्रि 42A… pic.twitter.com/0rtiLSEHM8
नए सिरे से पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन का होगा गठन
अपने पोस्ट में उन्होंने एक लेटर भी पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि जल्द ही नए सिरे से पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन का गठन किया जाएगा। पार्टी की ओर से जारी बयान में आरोप लगाया गया है कि बीती देर रात पटना स्थित 42A होर्डिंग रोड से मोतीलाल राय कथित तौर पर दीवार फांदकर फरार हो गए। बयान में दावा किया गया है कि उनके साथ कई कीमती सामान, महत्वपूर्ण दस्तावेज और 20 लाख नकद राशि भी चोरी हुई है। इसी आरोप के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय महासचिव के पद से हटाते हुए पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।

मिशाल सिन्हा फिर से बनें तेज प्रताप के पीए
मिशाल कुमार सिन्हा इससे पहले भी तेज प्रताप के निजी सचिव रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, जुलाई 2025 में जब सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव का फोटो-वीडियो वायरल हुआ था तो उस समय तेज प्रताप ने मिशाल को अपने निजी सचिव के पद से हटा दिय़ा था। उस दौरान तेज प्रताप ने बताया था कि मिशाल सिन्हा उनके यहां रहकर कुछ काम देखा करता थे। तेज प्रताप ने मिशाल पर आरोप लगाया था कि उसने तेज प्रताप के खिलाफ षड्यंत्र किया था जिसके ऑडियो-वीडियो और अन्य दस्तावेज के खुलासे हुए थे। इसलिए तेज प्रताप ने तत्काल प्रभाव से मिशाल सिन्हा को अपने सभी कार्यों से स्थायी रूप से निलंबित कर दिय़ा था।