logo

खुशनसीब हूं कि आपका बेटा हूं, हर दिन भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं; लालू के जन्मदिन पर बोले तेजप्रताप

तेज_प्रताप1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव आज अपना 79वें जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया (X) पर एक बहुत ही भावुक अंदाज में पोस्ट किया है।  

पापा, जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं!
आज आपके जन्मदिन के इस खास मौके पर, मैं दिल से कहना चाहता हूं कि मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं कि मुझे आपका बेटा बनने का मौका मिला। आपने न सिर्फ मुझे जन्म दिया, बल्कि ज़िंदगी जीने का सही तरीका भी सिखाया। आपने मुझे संघर्ष करना, लोगों का सम्मान करना, मुश्किल हालात में मज़बूत बने रहना और हमेशा आगे बढ़ते रहना सिखाया। आज मैं जो कुछ भी हूं, मेरी हर सफलता, मेरी हर पहचान और मेरी ज़िंदगी की हर उपलब्धि आपके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संस्कारों का ही नतीजा है। मैं अपनी हर उपलब्धि आपको समर्पित करता हूं। पापा, आप सिर्फ हमारे पिता ही नहीं, बल्कि एक महान नेता, एक बेहतरीन इंसान और एक प्रेरणा हैं। आप जैसा व्यक्तित्व, दूरदर्शिता, निस्वार्थ भाव और दृढ़ संकल्प बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है। आपने हमेशा पूरे परिवार को एकजुट रखा, हर सुख-दुख में हमारा साथ दिया और बिना किसी स्वार्थ के अपना सब कुछ हमें समर्पित कर दिया। आपने न सिर्फ अपने परिवार के लिए, बल्कि समाज, राज्य और देश के लोगों की सेवा में भी अपना पूरा जीवन लगा दिया। आपकी समाज सेवा, आपके त्याग और लोगों के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।

 

आपसे बहुत प्यार करते हैं और हमेशा करते रहेंगे
मैं हर दिन भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे आपका बेटा बनाया। मेरी बस यही प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ, खुश और दीर्घायु रहें। भगवान आपको हर खुशी, उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र दें। अगर मेरी उम्र भी आपकी उम्र में जुड़ जाए, तो इससे बड़ी खुशी मेरे लिए और कोई नहीं होगी, क्योंकि आपका स्वस्थ और मुस्कुराता हुआ चेहरा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत और खुशी है।  पापा, हमें आप पर हमेशा गर्व रहेगा। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और हमेशा करते रहेंगे।

Tags - Tej Pratap Yadav Lalu Prasad Yadav Birthday Tej Pratap Emotional Statement RJD News