logo

बिहार में शराब भगवान जैसी हो गई है, जो दिखती तो कहीं नहीं लेकिन बिकती हर जगह है— MLC सुनील सिंह

sunil_singh1.jpg

पटना/बिहार
बिहार में शराब भगवान जैसी हो गई है, जो दिखती तो कहीं नहीं है, लेकिन बिकती हर जगह है। यह बयान राजद MLC सुनील कुमार सिंह ने मढ़ौरा में आयोजित कार्यक्रम में दिया है। बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर उन्होंने NDA सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। कार्यक्रम में उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था, बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाये।

जन-आंदोलन की चेतावनी
MLC सुनील कुमार सिंह ने सरकार पर तंज कसते हुए आगे कहा कि राज्य में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। जनता परेशान है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को दूर करने के बजाये मुद्दा से भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शराबबंदी से जुड़े मामलों में पुलिस-प्रशासन का बड़ा हिस्सा संलिप्त है। कार्यक्रम में उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर जन-आंदोलन की भी चेतावनी दी है। 

जनसरोंकारों का मुद्दा उठाएंगे
मढ़ौरा के शिवगंज स्थित तेजपुरवा मुखिया के आवासीय परिसर में बुधवार शाम सहकारिता नेता स्वर्गीय वकील प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में सुनील सिंह शामिल हुए थे। कार्यक्रम में सहकारिता, पैक्स और पंचायत से जुड़े कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इसी दौरान एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई, जिसमें एमएलसी सुनील सिंह ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल के साथ शासन के उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और जनसरोंकारों से जुड़े मुद्दों को सामने रखेंगे।

Tags - Sunil Kumar Singh RJD MLC Sunil Singh Bihar Liquor Ban Bihar Prohibition Law