logo

सीवान के उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, क्या है पूरा मामला जानिए...

eou4.jpg

EOU Raid In Bihar: 
सीवान जिले के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है। EOU की टीम ने गुरुवार सुबह उनके पांच अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई ने यह कार्रवाई की है। पटना, मुंगेर और सीवान जिले में अलग-अलग जगहों पर छानबीन कर रही है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला है।

आय से अधिक संपत्ति का दर्ज है मामला
जानकारी के अनुसार, अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई थाने में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद EOU की टीम ने एक साथ पांच ठिकानों पर छापेमारी शुरु की। फिलहाल टीम सभी स्थानों पर नकदी, जेवरात, जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों को खंगाल रही है। EOU की प्रारंभिक जांच में उत्पाद निरीक्षक के खिलाफ 2 करोड़ 36 लाख 31 हजार रुपये, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रथम दृष्टया सबूत मिले हैं। आर्थिक अपराध इकाई के मुताबिक यह उनकी ज्ञात आय से करीब 201.97 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।  

इन ठिकानों पर चल रही है छापेमारी
EOU की टीम इन स्थानों पर जांच कर रही है:
1.    पटना के सुल्तानपुर, थाना दानापुर स्थित आवास।
2.    मुंगेर के चंदनबाग, थाना कासिम बाजार स्थित पैतृक आवास।
3.    मुंगेर के लल्लूपोखर, थाना कासिम बाजार स्थित व्यावसायिक भवन।
4.    सीवान शहर स्थित उत्पाद विभाग कार्यालय।
5.    सीवान के चित्रगुप्त नगर रजिस्ट्री ऑफिस के पीछे, थाना नगर क्षेत्र स्थित किराये का आवास।

EOU अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है। बरामद दस्तावेजों और अन्य संपत्तियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags - सीवान उत्पाद निरीक्षक रेडEOU Raid Biharअंकेश कुमार गोंडआय से अधिक संपत्ति मामला