द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें संस्करण में बिहार के सीतामढ़ी में प्लास्टिक कचरे की रिसाइक्लिंग से तैयार की जा रही बेंच की सराहना की। उन्होंने इसे मजबूत, आरामदायक, इको-फ्रेंडली और 'वेस्ट टू वेल्थ' का बेहतरीन उदाहरण बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहल सिर्फ रिसाइक्लिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।
जक्कनपुर, पटना में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" का आमजन, वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्तागण के साथ सामूहिक श्रवण किया।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 26, 2026
प्रधानमंत्री जी के प्रेरक विचारों ने राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, नवाचार और सामाजिक दायित्व के… pic.twitter.com/yz1VUmgSD6
पूरे बिहार के लिए गर्व की बात
प्रधानमंत्री की इस सराहना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आभार व्यक्त किया। पटना के भगवान उत्सव हॉल, जगनपुरा में आयोजित कार्यक्रम में 'मन की बात' का लाइव प्रसारण सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और जनजीवन से जुड़े विषयों का लगातार उल्लेख कर राज्यवासियों का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी की इस पहल का राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेख होना पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।

'वेस्ट टू वेल्थ' को और अधिक बढ़ावा
मुख्यमंत्री सम्राट ने कहा कि प्रधानमंत्री की बात यह साबित करती है कि बिहार पर्यावरण संरक्षण और नवाचार के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 'वेस्ट टू वेल्थ' की अवधारणा को और अधिक बढ़ावा देगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी ऐसी पहलों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार अपनी सांस्कृतिक धरोहर, कृषि उत्पादों और लोक परंपराओं के माध्यम से देश की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा इन प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलने से प्रदेशवासियों का उत्साह और बढ़ा है।