logo

पूजा के लिए जल लेने गया था परिवार, नदी में नहाने के दौरान डूबा 8 वर्षीय मासूम

oivd.jpg

सारण/बिहार
सारण में आज सुबह-सुबह नदी में नहाने के दौरान एक 8 वर्षीय बच्चे की डूबने की घटना सामने आई है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरु की। घटना जिले के मांझी थाना क्षेत्र स्थित रामघाट का है।

घाट पर परिजनों में चीख-पुकार
बताया जा रहा है कि गौरी मठिया गांव निवासी सुशील गिरी के नए घर की पूजा के लिए महिलाएं जल लेने के लिए रामघाट गईं थीं। इनके साथ ही सुशील गिरी के बेटा शेरु गिरी भी रामघाट आया था। नदी में नहाने के क्रम में बच्चा गहरे पानी में देखते ही देखते समा गया। सूचना मिलते ही घाट पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में घाट पर पहुंच गए। 

खबर लिखे जाने तक बच्चे की कोई सुराग नहीं
घटना की सूचना पर मांझी थाना पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरु कर दी। खबर लिखे जाने तक बच्चे की कोई सुराग नहीं मिली है।

Tags - Saran child drowning Bihar river accident Ramghat Majhi incident