द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
पटना प्रवास के दौरान भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके पटना स्थित आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर आत्मीय संवाद हुआ। मुलाकात के दौरान झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को लेकर भी चर्चा की गई।
.jpeg)
मुलाकात के दौरान इन मुद्दों पर हुई बात
इसके साथ ही बिहार में चौमुखी विकास के मॉडल पर भी दोनों नेताओं के बीच विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान समसामयिक विषयों के साथ-साथ झारखंड और बिहार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। अमर कुमार बाउरी भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री हैं, जबकि सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री हैं। पटना में हुई यह मुलाकात दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार संवाद के तौर पर हुई।