logo

बेगूसराय हादसे पर CM सम्राट ने जताया शोक, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत को बताया अपूरणीय क्षति

fdfsd.jpg

पटना/बिहार
बेगूसराय में तीन थानाध्यक्ष और चालक की असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक प्रकट किया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस घटना को अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि यह पूरे पुलिस परिवार के लिए गहरा आघात है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की चिर शांति हेतु प्रार्थना की है। इसके साथ ही शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

 

चारों लोगों की मौके पर ही मौत
जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में 3 थानाध्यक्ष और एक चालक की मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बखड्डा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग का है। तीनों पुलिस अधिकारी पटना में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद अपने-अपने कार्यक्षेत्र लौट रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में हादसा हुआ। मृतकों में शामिल थानाध्यक्ष साजन कुमार पासवान, जो मधेपुरा जिले के रतवारा अरार के रहने वाले थे। थानाध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र और बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार शामिल हैं। हादसे में कार चालक नीरज कुमार की भी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सभी पुलिस अधिकारी पटना में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उसके बाद वापस अपने-अपने कार्यक्षेत्र लौट रहे थे। इसी दौरान साहेबपुर कमाल के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतना भयावह थी कि चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक में खोज में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। बेगूसराय SP मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की खोजबीन कर रही है।

Tags - Begusarai accident Begusarai road accident Bihar road accident CM Samrat Chaudhary