logo

नासरीगंज से पानापुर तक गंगा में आधुनिक स्टीमर सेवा शुरू, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

CM_SAMRAT_GREEN_FLAG.jpg

पटना
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मंगलवार को दानापुर के नासरीगंज घाट से पानापुर घाट तक गंगा नदी में आधुनिक स्टीमर (फेरी) बिल्कुल निशुल्क सेवा का शुभारंभ किया किया गया है। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर स्टीमर को रवाना किया। इस नई जल परिवहन सेवा से गंगा के दोनों तटों के बीच आवागमन अब पहले से अधिक सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध हो सकेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा केवल यातायात की सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्रीय विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। उन्होंने बताया कि आधुनिक स्टीमर सेवा आमजन को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराएगी। साथ ही, दोनों तटों के बीच संपर्क मजबूत होने से व्यापार, पर्यटन और स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस शुभारंभ की तस्वीरें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी साझा की हैं। 


क्षेत्रीय विकास और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
यह पहल बिहार सरकार की ‘समृद्ध बिहार’ और ‘विकसित भारत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। गंगा किनारे बसे इलाकों में जल मार्ग को मजबूत करने से स्थानीय व्यापारियों, पर्यटकों और आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित और आधुनिक फेरी सेवा शुरू होने से दोनों तटों के बीच आवागमन का समय कम होगा और सड़क मार्ग पर निर्भरता भी घटेगी। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्टीमर सेवा के सफल संचालन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। यह नई जल परिवहन सेवा बिहार में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और जनसुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

 

Tags - Bihar Samrat Chaudhary Ganga Ferry Service Water Transport Infrastructure