logo

रोहतास में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत के बाद परिवार में कोहराम

rail4.jpg

रोहतास/बिहार 
रोहतास में सोमवार शाम एक 18 वर्षीय युवक की मेमो ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा जिले के नोखा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर रेलवे फाटक के समीप हुआ। ट्रैक पार करने के क्रम में हुई घटना। स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

दीदी के ससुराल आया था
मृतक की पहचान चंदन कुमार के रुप में हुई है, जो दिनारा थाना क्षेत्र के करंच गांव निवासी रामाशीष पासवान के बेटा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि चंदन अपनी दीदी के ससुराल आया था। किसी काम से बाहर गया था। रघुनाथपुर रेलवे फाटक पार करते समय सासराम से आरा की ओर जा रही मेमो ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इधर खबर पाते ही उसके माता-पिता औऱ परिजन अपनी बेटी के घर पहुंचे। घर में मातम का माहौल है। पूरे इलाके के लोगों के आंखों में आंसू है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। इस घटना के बाद थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि सावधानी से रेलवे ट्रैक पार करें। रेलने फाटक बंद होने या ट्रेन आने के समय में कभी भी ट्रैक पार करने की गलती न करे।

Tags - Rohtas news Rohtas accident news Rohtas railway accident