द फॉलोअप डेस्क
पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला मामले लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोला है। रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर पोस्ट करते हुए सम्राट सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में आम नागरिकों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। राज्य में कानून-व्यवस्था केवल सरकारी दावों और फाइलों तक सीमित होकर रह गई है।
बिहार में आम नागरिकों की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है ..
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) June 3, 2026
बिहार में गालबजाऊ मुख्यमंत्री के शासन में कानून - व्यवस्था महज कोरी बयानबाजी और सरकारी फाईलों में ही सिमट चुकी है , अपराधियों के बीच कानून और पुलिस का रत्ती भर खौफ अब नहीं बचा है। राजधानी के भीड़ - भाड़ वाले इलाके मुसल्लहपुर… pic.twitter.com/jqOAorl92w
सम्राट सरकार में अपराधियों में डर खत्म
अपने पोस्ट में रोहिणी ने राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट में हुई गोलीबारी की घटना का जिक्र किया और कहा कि अपराधियों के बीच कानून और पुलिस का डर बिल्कुल खत्म हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था को बेहतर बताने की बात हमेशा कही जाती है, लेकिन जब घटना घटती है तो राज्य की पुलिस घटना घट जाने के बाद केवल सीसीटीवी फुटेज खंगालने तक ही सीमित रह जाती है।

रोहिणी ने पूछा सवाल?
इसके बाद रोहिणी ने पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, गृह विभाग औऱ पुलिस प्रशासन से सवाल पूछते हुए कहा कि यदि खान सर को जब पहले से धमकियां मिल रही थीं, तो उनके लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी संभावित हमले को रोकने के लिए पहले से निवारक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? उन्होंने आगे कहा कि जब प्रदेश की राजधानी में खान सर जैसी चर्चित हस्ती खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे होगी? इस दौरान रोहिणी ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि राज्य सरकार, पुलिस और प्रशासनिक तंत्र अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। फिलहाल, इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से जांच जारी है।