logo

बेगूसराय में रिकवरी एजेंट की मौत, किराए के घर से मिला शव

dayanfgfg.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बेगूसराय जिला स्थित रतनपुर इटवा मोहल्ले में एक रिकवरी एजेंट का संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के चिल्हाय पंचायत वार्ड नं.-10 के निवासी रामाशीष सिंह के पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है। इनकी उम्र 32 वर्ष बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा पूछताछ में परिजनों ने बताया कि राजीव कुमार वर्ष 2016 से इंडसइंड बैंक में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत था। उसकी शादी 5 साल पहले बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस में हुई थी।

आगे परिजनों ने बताया कि राजीव का दो साल का एक बेटा भी है। परिजनों ने बताया कि राजीव पिछले एक साल से अपनी पत्नी के साथ बेगूसराय के इटवा में किराए के मकान में रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि राजीव का अपनी पत्नी से संबंध ठीक नहीं था और अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। शादी के कुछ महिने बाद से ही पारिवारिक कलह शुरू हो गया था, जिसके कारण वह पैतृक घर छोड़कर अलग किराए के घर में  रहने लगा था। वहीं, परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि लगभग 6 महिने पहले राजीव ने अपने हिस्से की जमीन लगभग चार लाख रुपये में बेची थी। वहीं, मृतक के भाई सौरभ कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग 1 बजे उनके भाई के मित्र लाखो सिंह के पुत्र

सौरभ को बेगूसराय पुलिस द्वारा इस घटना की सूचना दी गई। सौरभ ने बताया कि राजीव की मौत हो गई है और उसका शव सदर अस्पताल में रखा गया है। सूचना मिलते ही वह अपने पिता रामाशीष सिंह, जो मुजफ्फरपुर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। सभी बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की। वहीं, उसके भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।  इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Tags - Begusarai Bihar Ratanpur Itwa locality recovery agent death suspicious body found Rajeev Kumar IndusInd Bank Teghra police station area Chilhay Panchayat Ward 10 Barauni Pipra Devas rented house incident Sadar Hospital Begusarai family dispute a