द फॉलोअप डेस्क
झारखंड बिहार में आज कल अपराधी साइबर अपराध करके लोगों से पैसे की ठगी कर रहे है। ताजा मामला बिहार से सामने आया है। जहां अपराधियों ने एक डॉक्टर को 2 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट करके 74 लाख रुपए की ठगी की है। अपराधियों ने डॉक्टर के डर का फायदा उठाकर उसे अपने जाल में फंसाया है। लोग इस घटना को सुनने के बाद काफी हैरान है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला राजधानी पटना के सहरसा का है। जहां NMCH के रिटायर्ड डॉक्टर को अपराधियों ने फोन करके कहा “हेलो..मैं परिवर्तन निदेशालय(ED) से बोल रहा हूं। आपके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ़्तारी का वारंट निकला है। आपके घर में कुछ देर में ईडी अधिकारी छापेमारी करेंगे और गिरफ्तार कर मुंबई ले जाएंगे।” जब डॉक्टर ने मुंबई जाने से इंकार किया तो अपराधियों ने उनसे होटल में पूछताछ का बहाना कर बुलाया। जिसके बाद उन्हे 74 लाख का चुना लगा दिया।
अपराधियों ने डॉक्टर को यकीन दिलाने के लिए ईडी के आधिकारियों से बात भी करवाई। जिसके बाद अपराधियों ने कहा कि “'हमारे अधिकारी आप पर नजर बनाए हुए हैं। आप ना तो वहां से भागने की कोशिश करेंगे और ना ही मोबाइल बंद करेंगे। कुछ गड़बड़ करने की कोशिश की तो होटल से ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अपराधियों ने व्हाट्सएप पर सुप्रीम कोर्ट, थाना और प्रवर्तन निदेशालय से के नाम से कागजात भी भेजें। इसके बाद तो चिकित्सक इतने डर गए कि फोन के सामने से हिले तक नहीं।”
बिहार पुलिस लगातार इस तरह के साइबर अपराध से लोगों के बचाव के लिए डिजिटल कैम्पेन भी चल रही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर भी लोगों को आगाह करने की कोशिश कर रही है।