logo

CM नीतीश की सभा से पहले हड़कंप, बेगूसराय के हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मी पीछे-पीछे भागे

BEGU01.jpg

बेगूसराय
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित सभा से पहले शनिवार को बेगूसराय में उस समय अफरातफरी मच गई, जब कार्यक्रम के लिए बनाए गए हेलीपैड पर अचानक एक बैल घुस आया। बैल के अचानक पहुंचने से वहां तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के तहत बेगूसराय और शेखपुरा में कार्यक्रम तय है। इसी को लेकर बरौनी प्रखंड के बियाडा परिसर के पास हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए हेलीपैड तैयार किया गया था।


इस बीच अचानक एक बैल हेलीपैड में घुस आया और वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी को दौड़ा लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बैल को अपनी ओर आते देख पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
कुछ पुलिसकर्मी बैल से बचने के लिए मौके पर खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़ गए, जबकि कई जवान मैदान में दौड़ते नजर आए। थोड़ी देर के लिए हेलीपैड के आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। बाद में पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बैल को वहां से बाहर निकाला।


 

Tags - Begusarai Helipad CM Visit Bihar Bull On Helipad Police Viral Video Samriddhi Yatra