logo

बिहार में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, आत्महत्या और हत्या के दोनों एंगल से जांच में जुटी पुलिस

NALANDA1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के नवादा से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आयी है। जहां एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गयी है। हालांकि यह आत्महत्या या हत्या इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

घटना हिलसा थाना क्षेत्र इलाके के भट्टबीघा गांव की है। जहां देर रात तीनों का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतकों में महिला सरिता देवी और उसके बच्चे बेटी प्रिया कुमारी, बेटा प्रिंस कुमार शामिल हैं। मृतका के परिवार वाले मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगा रहे है। परिजनों ने बताया कि मृतका रक्षाबंधन के लिए अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी को लेकर दोनों पति- पत्नी में विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने पत्नी सहित बच्चों की हत्या करके फांसी में लटका दिया। 
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। वहीं, पुलिस भी जानकारी मिलने के बाद पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।


 

Tags - बिहार न्यूज बिहार लेटेस्ट न्यूज बिहार हिंदी न्यूज Bihar News Bihar Latest News Bihar Hindi News