द फॉलोअप डेस्क:
PM Modi Patna Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार को पटना (Patna) पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री के वैशाली दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, खराब मौसम ने कार्यक्रम को लेकर कुछ चिंताएं बढ़ा दी हैं। वैशाली में मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। आशंका है कि नीतीश महासेतु का प्रस्तावित तरीके से लोकार्पण करने के बजाय पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से भी इसका उद्घाटन कर सकते हैं।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में सबकी नजरें मौसम की स्थिति और प्रशासन की ओर से जारी होने वाले अगले अपडेट पर टिकी हैं।