logo

PM मोदी 34,470 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, 100 ई-बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

PM मोदी 34,470 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, 100 ई-बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

द फॉलोअप डेस्क:

Modi Bihar Visit: बिहार (Bihar) के वैशाली (Vaishali) जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री आज राजापाकर (Rajapakar) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह कच्ची दरगाह-बिदुपुर (Kachchi Dargah Bidupur) सिक्स लेन पुल समेत कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।

34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार दौरे के दौरान राज्य को कुल 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन योजनाओं का संबंध सड़क, ऊर्जा, शहरी आधारभूत संरचना, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से है। कार्यक्रम के दौरान 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि करीब 14,450 करोड़ रुपये की अलग-अलग योजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। राजापाकर में प्रधानमंत्री की जनसभा दोपहर करीब दो बजे निर्धारित है।

सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनका स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि गौरवशाली विरासत की संवाहक बिहार की धरती की पहचान ज्ञान, संदेश शांति और आत्मा अहिंसा है। इस पावन धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। मुख्यमंत्री ने बिहार की ऐतिहासिक और गौरवशाली भूमि पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

बक्सर पावर प्लांट से लेकर IIT पटना तक को सौगात

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कई अहम परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें बक्सर ताप विद्युत परियोजना की दूसरी यूनिट का उद्घाटन प्रमुख है। इसके अलावा 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। वहीं, 26,900 से अधिक लाभार्थियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आईआईटी पटना के रिसर्च पार्क और हॉस्टल को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। इन परियोजनाओं से बिहार में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ शिक्षा, ऊर्जा और परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

100 इलेक्ट्रिक बसों से बढ़ेगा ग्रीन ट्रांसपोर्ट

इस कार्यक्रम में 100 नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत को भी काफी अहम माना जा रहा है। इससे बिहार में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने और ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही बिहार और दिल्ली सरकार के बीच पारस्परिक परिवहन समझौता भी किया जाएगा। इससे दोनों राज्यों के बीच बस परिवहन की सुविधा को बेहतर बनाने का रास्ता खुलेगा और यात्रियों को सफर के लिए एक नया विकल्प मिल सकेगा। वहीं, कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं भी इस दौरे की प्रमुख सौगातों में शामिल हैं। इन परियोजनाओं को बिहार के आधारभूत ढांचे और विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कुल मिलाकर प्रधानमंत्री का यह दौरा सड़क, बिजली, परिवहन, शिक्षा और शहरी विकास समेत कई क्षेत्रों में नई परियोजनाओं की शुरुआत के लिहाज से अहम है।

Tags - Bihar NewsBihar Latest NewsPM Modi Bihar VisitPM Modi Vaishali RallyBihar Development ProjectsRs 34470 Crore Projects