पटना/बिहार
पटना के जदयू प्रदेश कार्यालय में आज जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर माननीय परिवहन मंत्री दामोदर रावत, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
(1/2)
— Janata Dal (United) (@Jduonline) July 15, 2026
जनता के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। माननीय नीतीश जी ने जनहित को ही सुशासन का आधार बनाया है। इसी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए आज पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री… pic.twitter.com/Fsh4waH54k
समाधान के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे
जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनता के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने जनहित को ही सुशासन का आधार बनाया है। हम भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।