logo

मुजफ्फरपुर में PNB के रिटायर्ड कैशियर और पत्नी की हत्या, पति के पीठ पर मिले चाकू के कई वार के निशान

mujj.jpg

Muzaffarpur Double murder Case:
मुजफ्फरपुर में सोमवार शाम PNB के रिटायर्ड कैशियर और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। CCTV में कैद गतिविधियां सामने आने के बाद खुलासा हुआ कि पति को पीठ में चाकू से कई बार वार किया गया, जबकि पत्नी के हाथ-पैर बंधे हुए मिले। इसके अलावा पत्नी के मुंह पर चौड़ा पट्टी चिपकाकर घटना को अंजाम दिया गया। घटनास्थल से पुलिस को ग्लव्स, टेप और झोला समेत कई अहम सुराग मिले हैं।

बेटे ने देखा सीसीटीवी में गतिविधियां 
मृतक कैशियर का नाम अशोक कुंवर और पत्नी नीलम देवी है। उनके ही घर में घुसकर कुछ अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को इस घटना की सूचना दंपती के बेटे डॉ. निखिल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि उनका फोन घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से कनेक्टनेड है। उन्होंने दो संदिग्धों को अपने घर में घुसते देखा। कैमरे में उनकी मां नीलम देवी छत की ओर बेतहाशा भागती दिखाई दीं। उनका कहना है कि इस दृश्य को देखने के बादकई बार माता-पिता को फोन मिलाया, लेकिन दोनों के फोन बंद आए। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी को इसकी सूचना दी। जब पड़ोसी घर पर पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गये। उनके मुताबिक, तीन मंजिला घर में उनके माता-पिता रहते थे, वहां किरायेदार भी रहते हैं, लेकिन किसी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरु की। निखिल के पिता का शव घर की दूसरी मंजिल पर बेडरुम में खून से लथपथ मिला। पुलिस के मुताबिक, उनके पीठ पर कई बार चाकू से वार किए गए हैं, जिनसे उनकी मौत हो गई, जबकि निखिल की मां का शव तीसरी मंजिल के एक कमरे से मिला। मां नीलम देवी का हाथ-पैर बंधे हुए और मुंह पर चौड़ा टेप चिपकाया हुआ था। शायद उनको गला दबाकर मारा गया है। 

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल से पुलिस को ग्लव्स, टेप और झोला मिला है। सभी को फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश जारी है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा का कहना है कि अब रिपोर्ट सामने आने के बाद ही हत्या का खुलासा हो सकेगा।

Tags - Muzaffarpur Double Murder Case Muzaffarpur Latest News PNB Retired Cashier Murder