पटना/बिहार
जेजेडी के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव के पूर्व पीए मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने तेज प्रताप पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए अगमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। प्रीती भारती ने आरोप लगाया कि उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा चार लोग उनके घर पहुंचें और खुद को CBI और ED से जुड़ा हुआ बताया। इसके बाद घर में घुसकर मेरे पिताजी का फोन, माताजी का फोन, मेरी दो बहनों का फोन, बहनोई का फोन और मेरा फोन कुल 6 फोन ले लिए। उनका आरोप है कि फोन लेने के बाद उनसे पासवर्ड मांगा गया औऱ कहा गया कि "बस 2 मिनट कुछ देखना है, फिर आपको रिटर्न कर देंगे।" उन्होंने आरोप लगाया कि सभी छह फोन वे लोग अपने साथ ले गए।
पटना, बिहार: तेज प्रताप यादव के पूर्व पीए मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने अगमकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है और घर से छह मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 23, 2026
मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने कहा,… pic.twitter.com/SU5sg3bKQK
पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड
प्रीती ने बताया कि चारों लोग अज्ञात थे। परिवार का उनसे पहले कभी कोई परिचय नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि उन लोगों का व्यवहार बेहद आक्रामक था, जिससे परिवार घबरा गया। इसे लेकर वह एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि शिकायत में केवल वही बातें लिखी गई हैं जो उनके साथ वास्तव में हुईं। उन्होंने कहा कि वे नकदी या गहने चोरी होने जैसे झूठे आरोप नहीं लगाएंगे। प्रीती का कहना है कि पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।

पूर्व पीए मोतीलाल राय पर आवास में चोरी आरोप
दरअसल तेज प्रताप ने बीती रात अपने पूर्व पीए मोतीलाल राय पर आवास में चोरी करने का आरोप लगाते एफआईआर दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस देर रात ही उनके आवास पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। उन्होंने मोतीलाल पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि 20 लाख कैश, 4 आईफोन, मैकबुक, आईपैड, सोने की चेन और अंगूठी चोरी हुई है। तेज प्रताप ने दावा किया कि उनके ड्राइवर अनिल यादव और उनके साथ रहने वाले विशाल ने पीए मोतीलाल राय को एक बैग के साथ आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा है। हालांकि इसके बाद पार्टी के सुप्रीमो तेज प्रताप ने फैसला लेते हुए मोतीलाल राय को तत्काल प्रभाव से अपने पीए के पद से निष्कासित कर दिया है और मिशाल कुमार सिन्हा को पार्टी का मीडिया प्रभारी और अपना नया पीए बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने सूचना जारी कर बताया गया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन को भी भंग कर दिया गया है।