logo

लोजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

लोजपा1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आज लोजपा (रा) प्रदेश कार्यालय में शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह भव्य तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैलीय चित्र पर पार्टी के सभी नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद ने 90% गरीबों, मजलूमों और बेसहारा लोगों को गोलबंद करने का प्रयास किया था। सत्ता में भागीदारी के लिए अथक प्रयास किया था। उन दिनों नारा दिया था कि 100 में 90 शोषित है, 90 भाग हमारा है। कमाने वाला खाएगा, लूटने वाला जाएगा, नया जमाना आएगा। शहीद जगदेव प्रसाद अपने नीतियों के लिए संघर्ष करते हुए अपनी शहादत दे दी। आज 90% गरीब, गुरबा की लड़ाई हम लोग के नेता चिराग पासवान बखूबी लड़ रहे हैं।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि जयंती समारोह को युवा लोजपा (रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान, महिला सेल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईंदू कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, विष्णु पासवान, प्रचार प्रसार प्रमुख संजय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता दिनेश पासवान, अनुपम पासवान, महिला सेल अध्यक्ष शोभा पासवान, प्रदेश महासचिव विभूषण शर्मा, मिथिलेश निषाद, पटना महानगर अध्यक्ष कुंदन सिंह यादव, सुदीप कुमार, संजय पासवान, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती, सरवर अली, सुरेश पासवान,आनंद चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार, निशांत मिश्रा ने भी संबोधित किया।

Tags - ljp biharpolitical news bihar news bihar khabar bihar latest news