logo

मढ़ौरा में मेंटेनेंस कार्य को लेकर आज 5 घंटे गुल रहेगी बिजली

BIJ.jpg

मढ़ौरा/बिहार
मढ़ौरा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। पावर सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों में बुधवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग का कहना है कि 33 केवीए लाइन के मेंटेनेंस और ब्रेकर मरम्मत कार्य के कारण शटडाउन लिया जा रहा है। इसलिए 5 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

दोपहर 1 बजे के बाद सभी फीडरों में बिजली आपूर्ति बहाल
सहायक अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि मानसून से पहले विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 33 केवीए लाइन और ब्रेकर की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान मढ़ौरा पावर सब स्टेशन से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपनी आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें। विभाग के अनुसार मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही दोपहर 1 बजे के बाद सभी फीडरों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्य से भविष्य में बिजली आपूर्ति और अधिक सुचारु एवं भरोसेमंद बनेगी।

Tags - Marhaura Power Cut Marhaura Electricity News Marhaura Power Supply