logo

'मन की बात' कार्यक्रम से विकसित भारत का संकल्प हो रहा मजबूत— संजय सरावगी

संजय_सरावगी.jpg

पटना/बिहार 
भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने रविवार को पटना स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण को सुना। कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्होंने कहा कि 'मन की बात' से विकसित भारत का संकल्प मजबूत हो रहा है। यह कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता, जनभागीदारी और सेवा के लिए प्रेरित करने वाला एक सशक्त मंच बन चुका है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक एपिसोड समाज के हर वर्ग को सकारात्मक सोच और राष्ट्रहित में योगदान देने का संदेश देता है।

आत्मनिर्भर भारत, नालंदा और 'वोकल फॉर लोकल' का किया उल्लेख
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारतीय नौसेना में शामिल स्वदेशी युद्धपोतों, नालंदा विश्वविद्यालय की गौरवशाली ज्ञान परंपरा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और 'वोकल फॉर लोकल' जैसे विषयों का उल्लेख किया। इस दौरान स्थानीय उत्पादों, कारीगरों और उद्यमियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता और विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी पर भी प्रेरणादायी संदेश दिया गया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ सामूहिक श्रवण
इधर, भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में भी 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू, राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल, विधान पार्षद निवेदिता सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को सुनने के बाद सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रेरणादायी बताया।

Tags - Sanjay Saraogi Mann Ki Baat PM Narendra Modi