द फॉलोअप, जामताड़ा:
Railway News: छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ के निस्तारण के लिए रेलवे (Indian Railways) ने एमजीआर चेन्नई सेंट्रल और दरभंगा के बीच एक जोड़ी ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) एक्सप्रेस विशेष ट्रेनों (Special Trains) का परिचालन निर्धारित किया है। ये ट्रेनें प्रत्येक दिशा में एक-एक फेरा लगाएंगी। इसके अतिरिक्त, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से बरौनी तथा पोदनूर से रक्सौल के लिए एक-एक फेरे की एकतरफा टीओडी एक्सप्रेस विशेष ट्रेनों का परिचालन निर्धारित किया गया है।

एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-दरभंगा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल विशेष ट्रेनें
ट्रेन संख्या 06131 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–दरभंगा टीओडी एक्सप्रेस विशेष ट्रेन का प्रस्थान 11 नवम्बर (बुधवार) को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 11:00 बजे निर्धारित था। इस ट्रेन का दरभंगा आगमन 13 नवम्बर (शुक्रवार) को 13:00 बजे निर्धारित है। आसनसोल मंडल में इस ट्रेन का ठहराव 12 नवम्बर को दुर्गापुर, आसनसोल और चित्तरंजन तथा 13 नवम्बर को मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर निर्धारित है। ट्रेन संख्या 06132 दरभंगा–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल टीओडी एक्सप्रेस विशेष ट्रेन 14 नवम्बर (शनिवार) को दरभंगा से 15:00 बजे प्रस्थान करेगी और 16 नवम्बर (सोमवार) को 15:45 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुँचेगी। आसनसोल मंडल (Asansol Division) में इस ट्रेन का ठहराव 14 नवम्बर को जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन और आसनसोल तथा 15 नवम्बर को दुर्गापुर स्टेशन पर होगा।

एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-बरौनी एकतरफा विशेष ट्रेन
ट्रेन संख्या 06133 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-बरौनी एकतरफा टीओडी एक्सप्रेस विशेष ट्रेन का प्रस्थान 11 नवम्बर (बुधवार) को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 23:50 बजे निर्धारित था। इस ट्रेन का बरौनी आगमन 13 नवम्बर (शुक्रवार) को 20:00 बजे निर्धारित है। आसनसोल मंडल में इस ट्रेन का ठहराव 13 नवम्बर को दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर निर्धारित है। ट्रेन संख्या 06135 पोदनूर–रक्सौल एकतरफा टीओडी एक्सप्रेस विशेष ट्रेन का प्रस्थान 11 नवम्बर (बुधवार) को पोदनूर से 20:20 बजे निर्धारित था। इस ट्रेन का रक्सौल आगमन 14 नवम्बर (शनिवार) को 12:00 बजे निर्धारित है। आसनसोल मंडल में इस ट्रेन का ठहराव 13 नवम्बर को चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर निर्धारित है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) अथवा रेलवे पूछताछ सेवा 139 के माध्यम से अपनी ट्रेन के परिचालन की नवीनतम स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।
.jpeg)