logo

बिहार गीत और देशभक्ति की धुनों से गूंजा विद्यापति भवन, महाकवि को दी गई श्रद्धांजलि

बिहार गीत और देशभक्ति की धुनों से गूंजा विद्यापति भवन, महाकवि को दी गई श्रद्धांजलि

द फॉलोअप डेस्क:

Vidyapati Punyatithi: पटना (Patna) में महाकवि विद्यापति (Mahakavi Vidyapati) की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार (Bihar) के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन (Ata Hasnain) और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (CM Samrat Choudhary) ने विद्यापति भवन पहुंचकर महाकवि स्वर्गीय विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में दोनों ने महाकवि के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

कई मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

समारोह में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक रत्नेश कुमार और विनोद नारायण झा समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गीत-संगीत से महाकवि विद्यापति को किया नमन

इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन के साथ राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। पूरे कार्यक्रम में महाकवि विद्यापति के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव देखने को मिला। राजकीय समारोह के माध्यम से उनके साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान को याद किया गया।
 

Tags - Bihar NewsBihar Latest NewsMahakavi Vidyapati Death AnniversaryVidyapati Punyatithi 2026